Editor in Chief Abhishek Malviya 7477071513
स्वामी विवकानंद शासकीय अग्रणी महाविद्यालय, रायसेन (म.प्र.) के हिन्दी विभाग एवं आंतरिक गुणवत्ता आष्वासन प्रकोष्ठ द्वारा दिनांक 15 एवं 16 मार्च 2023 को ‘‘स्वाधीनता आंदोलन में हिन्दी भाषा एवं साहित्य का अवदान’’ विषय पर राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
शोध संगोष्ठी का उद्घाटन 15 मार्च 2023 को प्रातः 11. 00 बजे श्री मनोज कुषवाह, जनभागीदारी अध्यक्ष, स्वामी विवेकानन्द शासकीय महाविद्यालय, रायसेन के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ । संस्था प्रमुख डॉ. इशरत द्वारा समस्त वक्ताओं और प्रतिभागियों के स्वागत उद्बोधन किया गया। प्रथम दिवस ‘‘स्वाधीनता आंदोलन मे हिन्दी काव्य का अवदान’’ पर केन्द्रित रहा । सत्र के मुख्य वक्ताओं में मुख्य रूप से प्रो. प्रमोद कोवप्रत, प्रोफेसर एवं अध्यक्ष, हिन्दी विभाग, कालिकट विश्वविद्यालय,मलाप्पुरम (केरल), डॉ. नवीन नंदवाना, एसोसिएट प्रोफेसर, हिन्दी विभाग, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर (राजस्थान)। डॉ. वंदना अग्निहोत्री, प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष, हिन्दी विभाग, माता जीजाबाई शासकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय, मोती तबेला, इंदौर (म.प्र.), डॉ. गौरी त्रिपाठी, एसोसिएट प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, हिन्दी विभाग, गुरू घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय, बिलासपुर (छत्तीसगढ़), डॉ. विजय लक्ष्मी राय, प्राध्यापक, हिन्दी, शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भोपाल (म.प्र.) ने संबोधित किया।
द्वितीय दिवस ‘‘स्वाधीनता आंदोलन मे हिन्दी गद्य साहित्य का अवदान’’ पर केन्द्रित रहा। प्रो. सत्यकेतु सांकृत, अधिष्ठाता एवं संकाय अध्यक्ष, अंबेडकर विश्वविद्यालय, नई दिल्ली, डॉ. विकास दवे, निदेशक, साहित्य अकादमी, मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद्, संस्कृति भवन, बाणगंगा रोड, भोपाल, डॉ. सविता भार्गव, विभागाध्यक्ष हिन्दी, षासकीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भोपाल (म.प्र.), डॉ. पुष्पा दुबे, प्राध्यापक हिन्दी, षासकीय गृह विज्ञान महाविद्यालय, नर्मदापुरम (म.प्र.) और प्रो. चंदन सिंह ठाकुर, सेवा निवृत्त प्राध्यापक,, अर्जुन नगर, रायसेन इस सत्र को संबोधित किया गया।
समापन सत्र दिनांक 16 मार्च 2023 को अपरान्ह 2. 30 बजे से प्रारंभ हुआ। डॉ. मुन्ना तिवारी, अधिष्ठाता, कला संकाय बुंदेलखण्ड विश्वविद्यालय, झांसी (उ.प्र.), प्रोफेसर अवधेश कुमार शुक्ल, हिन्दी साहित्य विभाग, अधिष्ठाता, साहित्य विद्यापीठ, महात्मा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी विश्वविद्यालय, वर्धा (महाराष्ट्र), डॉ. राजेश कुमार गर्ग, एसोसिएट प्रोफेसर, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज, डॉ. वंदना अग्निहोत्री, निदेशक, प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष, हिन्दी विभाग, माता जीजाबाई शासकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय, मोती तबेला, इंदौर (म.प्र.), डॉ. निषा यादव, प्राध्यापक हिन्दी विभाग, गुरूकुल कांगड़ी विष्वविद्यालय, हरिद्वार (उत्तराखण्ड), डॉ. सुधीर षर्मा, प्राध्यापक, हिन्दी शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भोपाल के उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। संगोष्ठी का प्रतिवेदन डॉ. बी. मिंज, विभागाध्यक्ष, हिन्दी विभाग ने प्रस्तुत किया।
कार्याक्रम का संचालन डॉ. प्रीति चैबे, डॉ. प्रियंका राजपूत, सुश्री उमा षर्मा एवं आभार प्रदर्षन डॉ. अनिल केमार जुनेजा प्रो. सुरेन्द्र यादव, डॉ. प्रस्तुत किया गया।
0 टिप्पणियाँ