Editor in Chief Abhishek Malviya
विदिशा में पिछले 11वर्षो से दिव्यांगता के क्षेत्र कार्य कर रही संस्था उम्मीद शिक्षण समिति के दिव्यांगों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये उज्जैन जिले में भेजा गया था वहाँ पर सांस्कृतिक कार्यक्रम खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेकर दिव्यांगों ने दिव्यांगों ने अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर जीत हासिल की जिससे उन्हें स्वर्ण पदक व रजक पदक पुरूषकार स्वरूप मिले। उम्मीद शिक्षण संस्था में बौद्विक व शारीरिक रूप से दिव्यांगों के लिये प्रशिक्षित योग्य शिक्षकों द्वारा कार्य किया जाता है। जिसका प्रदर्शन संस्था के दिव्यांगों द्वारा उज्जैन जिले में जाकर किया गया। लगभग 1200 बच्चों व 30 संस्थाओं के बीच प्रतिस्पर्धा में उम्मीद शिक्षण समिति के बच्चों ने अपना अदबुद्ध प्रदर्शन देकर जीत हॉसिल की दिव्यांग बच्चे मुस्कान सिलावट, सुजीत, प्रशांत, क्रिश, साहिना, रोनक, खुशी, विशाखा, अनमोल, प्रिस, पर्व आदि बच्चों ने जीत हासिल की दिव्यांग बच्चों के अभिभावक बहुत प्रसन्न हुए उन्होंन संस्था संचालिका श्रीमति रेखा मोटवानी का आभार व्यक्त किया श्रीमति रेखा मोटवानी के प्रयासों से संस्था के माध्यम से विदिशा जिले का नाम रोशन हुआ। संस्था संचालिका द्वारा सभी का आभास एवं होली की शुभकामना दी।
0 टिप्पणियाँ