भारतीय किसान संघ जिला रायसेन द्वारा जिले की सभी तहसीलों ने एक साथ ज्ञापन दिया

भारतीय किसान संघ जिला रायसेन द्वारा जिले की सभी तहसीलों ने एक साथ ज्ञापन दिया
Editor in Chief Abhishek Malviya 
 ज्ञापन में विषय रहा भारतीय किसान संघ के द्वारा किसानों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए देवनगर में 18 दिवस से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन आंदोलन चल रहा था जिसमें भारतीय किसान संघ के प्रांत मंत्री हेमराज पटेल आ रहे थे जोकि बनखेड़ी तहसील कपूरी ग्राम से सिलवानी मैं एक डंपर से उनका एक्सीडेंट हो गया था जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे इनको भोपाल रेफर किया गया था भोपाल में इलाज के दौरान 10 दिवस उपरांत उनकी मृत्यु हो गई लेकिन पुलिस प्रशासन ने आज तक उस डंपर को नहीं पकड़ा जिससे नाराज होकर भारतीय किसान संघ ने आज जिले की सभी तहसीलों पर एक साथ ज्ञापन दिया और तीन दिवस का समय दिया है यदि तीन दिवस में उक्त डंपर को नहीं पकड़ा जाता है तो एसपी ऑफिस रायसेन पर भारतीय किसान संघ धरना प्रदर्शन आंदोलन करेगा एवं सीएम हाउस का घेराव करेगा ज्ञापन देव नगर में नायब तहसीलदार श्रीमती नीरू जैन जी को दीया इसमें प्रमुख रूप से भारतीय किसान संघ के जिला मंत्री मिट्ठू लाल मीणा जिला सदस्य चरण सिंह धाकड़ तहसील अध्यक्ष मोर सिंह कुशवाहा मुंशीलाल कुशवाहा लीलाधर साहू बाबूलाल कुशवाहा मलखान सिंह धाकड़ आदि दर्जनों किसान ने ज्ञापन सौंपा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ