थाना खड्डा पुलिस व आबकारी टीम द्वारा लग्जरी वाहन से तस्करी कर ले जायी जा रही 193 बोतल हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब (वाहन सहित कुल कीमत करीब 10.5 लाख रूपये) बरामद किया गया

कुशीनगर 
थाना खड्डा पुलिस व आबकारी टीम द्वारा लग्जरी वाहन से तस्करी कर ले जायी जा रही 193 बोतल हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब (वाहन सहित कुल कीमत करीब 10.5 लाख रूपये) बरामद किया गया-
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री धवल जायसवाल के निर्देशन में अवैध शराब की बिक्री/परिवहन/निष्कर्षण के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 30.09.2023 को थाना खड्डा पुलिस की टीम व आबकारी निरीक्षक मय टीम द्वारा मुखबीर की सूचना पर सालिकपुर चौकी क्षेत्र के पास से एक अदद टाटा सफारी वाहन सं0 BR 01 FY 4417 से तस्करी कर ले जायी जा रही अंग्रेजी शराब हरियाणा निर्मित मैगडावल 88 अदद (प्रत्येक 180 एमएल) व 48 अदद (प्रत्येक 375 एमएल) व 57 अदद (प्रत्येक 750 एमएल) कुल 193 अदद (वाहन सहित कुल कीमत करीब 10.5 लाख रूपये) बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-409/23 धारा 60/63/72 आबकारी अधि0 व 419/420 भादवि0 में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। 

कुशीनगर से श्यामबदन की रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ