जनपद कुशीनगर में तैनात पुलिसकर्मी उ0नि0 नागरिक पुलिस विनोद कुमार सिंह अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए

कुशीनगर 

आज दिनांक 30.09.2023 को जनपद कुशीनगर में तैनात पुलिसकर्मी उ0नि0 नागरिक पुलिस विनोद कुमार सिंह अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर पुलिस कार्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक श्री रितेश कुमार सिंह द्वारा सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी को अंग वस्त्र, माल्यार्पण कर, प्रशस्ति पत्र व उपहार भेंट कर उनके सुखमय जीवन व उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।  
कुशीनगर से श्यामबदन की रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ