कुशीनगर

कुशीनगर 
       पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री धवल जायसवाल के निर्देशन में जनपद में चलाये जा रहे अभियान “आपरेशन त्रिनेत्र” के अन्तर्गत जनसहयोग से जनपद के थाना क्षेत्रों में अधिक से अधिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे आच्छादित करना है जिससे अपराध व अपराधियों के नियंत्रण व कानून व्यवस्था सुदृढ रखने मे मदद मिल सके। इसी क्रम में आज दिनांक 29.09.2023 को थाना तुर्कपट्टी क्षेत्रान्तर्गत व्यस्ततम व महत्वपूर्ण बाजार जंगल घोरठ में (जंगल घोरठ विशुनपुरा मार्ग पर) पर उच्च गुणवत्ता के 03 सीसीटीवी कैमरे लगवाये गए।
       इस सहयोग के लिए थाना प्रभारी तुर्कपट्टी द्वारा उत्साहवर्धन हेतु आभार प्रकट करते हुए माल्यार्पण करते हुए सम्मानित किया गया। 

कुशीनगर से श्यामबदन की रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ