एडिटर इन चीफ अभिषेक मालवीय 7477071513
घटना विवरण दिनांक 28-29.09.2023 की दर्म्यानी रात रात्रि डियुटी के दौरान रात करीब 01.30 बजे सूचना मिली की करीब 05-06 साल का बच्चा रामद्वारा से स्टेशन तरफ अधेरे मे जा रहा है सूचना पर जनता के लोगो की मदद से उसे पकड़कर सुरक्षित थाने लाकर पूछताछ की गई जो अपना नाम **** बताया पता नही बता रहा था व पिता का नाम राकेश बता रहा था जिससे गहन पूछताछ पर उसने इटारसी मे नाना को पुलिस मे नौकरी करना बताया ।
कार्यवाही - पुलिस द्वारा तत्काल ई- रक्षक एप के माध्यम से 0-10 साल के गुमशुदा बच्चो की गुमशुदगी नर्बदापुरम जिले मे सर्च की गई जो थाना कोतवाली जिला नर्बदापुरम मे उक्त बालक की गुमशुदगी होना पायी गई जिसकी सूचना कोतवाली नर्बदापुरम को दी जाकर बच्चे को तत्काल चाईल्ड लाईन मे सुरक्षित ले जाकर सुपुर्द किया गया । उक्त बालक के परिजन की तलाश सोशल मीडिया फेसबुक वाह्टसप ग्रुप के माध्यम से की गई उसी दौरान व्हाट्सएप पर जारी की गई सूचना के माध्यम से जानकारी मिली कि वह बालक सतना चाईल्ड लाईन मे ,होशंगाबाद चाईल्ड लाईन मे रहा है बाद जानाकरी मिली की वह बालक थाना मुलताई जिला बैतूल के अपराध क्र.244/23 धारा 363 भादवि के अपराध मे अपहृत बालक है जो दिनांक 06.4.2023 से मुतलाई से लापता है । थाना मुलताई से संपर्क कर उक्त बालक को चाईल्ड लाईन विदिशा से उसके पिता निवासी मुलताई जिला बेतूल को आज दिनांक 05.10.23 को सुरक्षित सुपुर्द कराया गया ।
उक्त प्रशंसनीय कार्य मे निरी.शाहबाज खान व प्र.आर.221 सुरेश रघुवंशी आर छविराम का महत्वपूर्ण योगदान रहा है
0 टिप्पणियाँ