पांचवी पुण्यतिथि पर स्व• केश्वर यादव को दी गयी श्रद्धाजंलि

कुशीनगर 
नगरपालिका परिषद कुशीनगर अंतर्गत केश्वर इण्टरमीडिएट कालेज बनवारी टोला के प्रांगण में स्व• केश्वर यादव जी के पाँचवी पुण्यतिथि मनाई गई। मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री बौध शोध संस्थान उप्र भन्ते महेन्द्र, भन्ते अशोक सहित अतिथियों ने स्व0 केश्वर यादव के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा उनके समाधि स्थल पर फूल अर्पित कर श्रध्दांजलि दी। अतिथियों ने पुण्यतिथि अवसर पर विद्यालय प्रांगण मे कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजेता छात्र/छात्राओं को पुरस्कार दिया। अतिथियों का स्वागत स्व•केश्वर यादव के पुत्र पूर्व जिपंस मदन यादव तथा उनके पौत्र व प्रधानाचार्य पुरन्दर प्रताप यादव ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भोला यादव, ओमप्रकाश यादव, पारस यादव,प्रदीप यादव, मुन्ना यादव, देवेन्द्र प्रताप यादव, हरेन्द्र कुमार यादव, जगतराज कुमार चौहान, अमरजीत यादव, शेषनाथ यादव, गिरिधर गोपाल यादव, कमलेश भारती, जयसिह प्रसाद गोड, कन्हैया कुमार वर्मा, सतवीर कुशवाहा, अम्बालिका यादव, शशिमा पटेल, गुड्डी मध्देशिया, रूबी पटेल, मोनिका प्रसाद, मुन्नी देवी सहित शिक्षक व बच्चे उपस्थित रहे।
कुशीनगर से श्यामबदन की रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ