वाहन चेकिंग में एक कार से पांच लाख रुपए की राशि जप्त

 एडिटर इन चीफ अभिषेक मालवीय 7477071513
विदिशा, दिनांक 16 अक्टूबर 2023
    विधानसभा निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए आदर्श आचरण संहिता के पालन में पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार शुक्ला ने जिले के समस्त थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में एसएसटी और एफएसटी टीम गठित कर चैक पॉइंटों पर सघन वाहन चेकिंग हेतु निर्देशित किया है, ताकि संदिग्ध वाहनों की जांच पड़ताल की जाकर नियमानुसार कार्यवाही की जा सके।
   पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए निर्देशों पर आज ग्राम सलैया में चौकी प्रभारी श्री अभिषेक चतुर्वेदी के नेतृत्व में एसएसटी टीम द्वारा वाहन चेकिंग की कार्यवाही की गई। करारिया पुलिस द्वारा ग्राम सलैया के पास वाहन चेकिंग के दौरान लखन सिंह पुत्र शैतान राजपूत निवासी ग्राम धमखेड़ा के पास से 5 लाख रुपए की राशि एफएसटी टीम के द्वारा जप्त कर नियमानुसार कार्यवाही की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ