एडिटर इन चीफ अभिषेक मालवीय 7477071513
विदिशा, दिनांक 14 अक्टूबर 2023
विधानसभा निर्वाचन 2023 में जिले के सभी मतदाता नियत मतदान केन्द्रो पर पहुंचकर मतदान करें का संदेश पहुंचाने के लिए जिले में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उमाशंकर भार्गव के मार्गदर्शन में विविध कार्यक्रमों का आयोजन जिले में सतत जारी है।
कलेक्टर श्री उमाशंकर भार्गव, पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार शुक्ला, जिला पंचायत सीईओ डॉ योगेश भरसट, संयुक्त कलेक्टर श्री विष्णु यादव के अलावा विभिन्न विभागो के जिलाधिकारी, कर्मचारी, स्कूली बच्चे व एनसीसी कैडेट तथा स्वंयसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने शनिवार की प्रातः साइकिल रैली के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश संप्रेषित किया है।
एसएटीआई से शुरू हुई साइकिल रैली करीब पांच किलोमीटर की दूरी को कवर करते हुए साइकिल चालको ने मतदान हमारा मौलिक अधिकार है और हम इसका उपयोग करेंगे। विदिशा मतदान करेगा, पहले वोट फिर दूजे काम सहित अन्य जागरूकतायुक्त तख्तियां साइकिल के आगे लगी हुई थी।
कलेक्टर श्री उमाशंकर भार्गव के नेतृत्व में एसएटीआई से शुरू हुई साइकिल रैली अहमदपुर चौराह, पीतलमील चौराहा, रेल्वे फ्लाईओवर होते हुए लडढा ऐजेन्सी, माधवगंज, कांच मंदिर, कोतवाली होते हुए, तिलक चौक, एमएलबी स्कूल, डंडापुरा, गुलाबवाटिका, मेडिकल कॉलेज होते हुए जिला खेल स्टेडियम में सम्पन्न हुई है। साइकिल रैली में शामिल होने के लिए बकायदा ऑन लाइन प्रविष्टियां की गई थी कि जानकारी देेते हुए जिला पंचायत सीईओ डॉ योगेश भरसट ने बताया कि कुल 1029 नागरिको के द्वारा पंजीयन कराया गया था।
साइकिल रैली समापन के उपरांत कलेक्टर श्री उमाशंकर भार्गव ने सभी मतदान करेंगे कि निर्वाचन आयोग से प्राप्त शपथ के प्रारूप का वाचन किया जिसे अन्य सभी के द्वारा दोहराया गया है।
0 टिप्पणियाँ