बेगमगंज में मडियानाका एसएसटी चैक पांईट पर जप्त की गई पांच लाख रू की नगदी

एडिटर इन चीफ अभिषेक मालवीय 7477071513
रायसेन, 16 अक्टूबर 2023
           मध्य प्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 को लेकर 09 अक्टुबर से आचार संहिता पुरी तरह प्रभावशील हो गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचर अधिकारी श्री अरविंद दुबे के निर्देशानुसार आचार संहिता लागू होते ही स्वतंत्र व निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराने के लिये सम्पूर्ण जिले में गठित एसएसटी और एफएसटी टीमों द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। आज दिनांक 16 अक्टूबर दिन सोमवार को सिलवानी विधानसभा क्षेत्र के बेगमगंज थाना अंतर्गत मडियानाका एसएसटी चेक प्वाइंट पर वाहनों की जांच के दौरान एसएसटी टीम द्वारा एक व्यक्ति से पांच लाख रू की नगद राशि जप्त की गई। जिसका जप्तीनामा, सुपर्दगीनामा मौके पर बनाया गया। उल्लेखनीय है कि रायसेन जिले में आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित कराते हुए विधानसभा निर्वाचन स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिये कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दुबे द्वारा सम्पूर्ण जिले में एसएसटी की 20 टीमें तथा एफएसटी की 21 टीमें गठित की गई है। जिनके द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ