आज न सिर्फ ग्राम सांचेत के लिए बल्कि संपूर्ण रायसेन जिले के लिए अत्यंत खुशी एवं गौरव का पल 

आज न सिर्फ ग्राम सांचेत के लिए बल्कि संपूर्ण रायसेन जिले के लिए अत्यंत खुशी एवं गौरव का पल 
सांचेत संवाददाता अरुण कुमार शास्त्री
रायसेन जिले के एक छोटे से ग्राम सांचेत से आने वाला बच्चा विकास शर्मा (Son of राजेंद्र कुमार शर्मा) का अपने अथक परिश्रम और क्रिकेट के प्रति लगन की बदौलत आज (प्रोफेशनल क्रिकेट करियर)में प्रदार्पण हो गया है।

आज से छोटे भाई विकास को( राज्य स्तरीय पेशेवर क्रिकेट खिलाड़ी) का दर्जा प्राप्त हो गया है।

 उसकी यह उपलब्धि संपूर्ण रायसेन जिले के लिए ऐतिहासिक इसलिए भी है क्योंकि रायसेन जिले के क्रिकेट के अभी तक के इतिहास में छोटा भाई विकास इस मुकाम तक पहुंचने वाला एकमात्र क्रिकेट प्लेयर बन गया है जो की अभी तक रायसेन जिले का कोई भी बच्चा मेरी जानकारी में इस मुकाम तक नहीं पहुंचा है।

आज बालाजी की कृपा से, माता-पिता के आशीर्वाद और गुरुजनों के सहयोग से छोटे भाई विकास का (बीसीसीआई) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय लेवल की बीनू माकड़ ट्रॉफी के लिए जो 12 अक्टूबर से राजकोट ( गुजरात) में आयोजित की जा रही है कि (अंडर-19 मध्य प्रदेश वनडे क्रिकेट की मुख्य टीम ) में चयन हो गया है जो हमारे पूरे परिवार के लिए बहुत ही खुशी क्षण है।
 
छोटा भाई विकास इस राष्ट्रीय लेवल के टूर्नामेंट न सिर्फ हमारे रायसेन जिले का बल्कि पूरे भोपाल संभाग का प्रतिनिधित्व करेगा।

निश्चित ही भाई की यह उपलब्धि अपने आप में बहुत ही गौरवान्वित करने वाली है। मैं ईश्वर से यही प्रार्थना करूंगा की तुम्हारा आगे का क्रिकेट सफर सफर बहुत ही शानदार हो, इसी तरह क्रिकेट में अच्छा करो।

नित नई उपलब्धियां प्राप्त करो और हमारे परिवार का नाम रोशन करो और बीसीसीआई द्वारा आयोजित इस राष्ट्रीय लेवल के टूर्नामेंट में इतना बेहतर परफॉर्मेंस करो कि (अंडर-19 इंडिया) टीम में भी तुम्हारा आसानी से चयन हो सके।

न सिर्फ मेरी ओर से बल्कि पूरे रायसेन जिले के सभी सम्माननीय नागरिकों की और से तुम्हारी इस उपलब्धि के लिए और क्रिकेट में उज्जवल भविष्य के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं एवं बधाई

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ