विदिशा मै दो लाख से अधिक की मदिरा जप्त

एडिटर इन चीफ अभिषेक मालवीय 7477071513
विदिशा, दिनांक 13 अक्टूबर 2023
  विधानसभा निर्वाचन अवधि के दौरान जिले में अवैध गतिविधियां, परिवहन किसी भी प्रकार से संचालित ना हो। तमाम गतिविधियों पर सतत नजर रखी जा रही है जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों के साथ-साथ अन्य स्थलों पर विभिन्न गठित दलो के द्वारा औचक निरीक्षण कराया जा रहा है साथ ही सूचना प्राप्ति होने पर उन क्षेत्रों में दबिश दी जा रही है। 
 विदिशा जिले में अवैध मदिरा के धारण, परिवहन, निर्माण एवं विक्रय की रोकथाम पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। कलेक्टर श्री उमाशंकर भार्गव के द्वारा दिए गए निर्देशो पर जिला आबकारी अधिकारी श्री विनय रंगशाही और उनके अधीनस्थो के द्वारा गुरूवार को की गई कार्यवाही में दो लाख 13 हजार 740 रूपए बाजार मूल्य मदिरा जप्त करने की कार्यवाही की गई है। 
 सहायक आबकारी अधिकारी श्री राहुल कुमार ढोंके और श्री मुकेश मौर्य के संयुक्त नेतृत्व में विधानसभा निर्वाचन के पूर्व से ही संचालित अभियान के सापेक्षित परिणाम परलिक्षित हो रहे है। सहायक आबकारी अधिकारी श्री ढोंके ने बताया कि शुक्रवार को विभिन्न क्षेत्रों मंे की गई कार्यवाही में 15 आबकारी अधिनियमों के तहत प्रकरणो के पंजीबद्ध किए गए हैं 351 लीटर मदिरा, 1250 किलोग्राम लहान बरामद हुआ है जप्त मदिरा सामग्री का बाजार मूल्य दो लाख 13 हजार 740 रूपए आंकलित किया गया है। उपरोक्त कार्यवाही आबकारी उप निरीक्षक श्री सुनील चौहान, श्री महेश विश्वकर्मा, श्री पुष्पेन्द्र ठाकुर, डॉ अर्चना जैन के संयुक्त समन्वयक से संपादित की गई है।   

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ