एडिटर इन चीफ अभिषेक मालवीय 7477071513
विदिशा दिनांक 13 अक्टूबर 2023
विदिशा जिले में विधानसभा निर्वाचन अवधि के दौरान किसी भी प्रकार की अवैधानिक गतिविधियां संचालित ना हो इसके लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उमाशंकर भार्गव के मार्गदर्शन में विशेष पहल की गई है। उनके निर्देशों के अनुपालन में विभागीय अधिकारियों के द्वारा संघन जांच पड़ताल सतत् जारी है।
कोई भी अवैधानिक कृत जिले की सीमा क्रास नहीं कर पाएं इसके लिए विशेष प्लानिंग व नवाचार किए गए हैं।
बासौदा विधानसभा क्षेत्र में जारी सघन जांच पड़ताल कार्यवाही में आज संप्रेक्षित परिणाम परिलक्षित हुए हैं। विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर एवं एसडीएम श्री विजय राय ने बताया कि आज बासौदा की एफएसटी टीम के द्वारा किए गए वाहनों के निरीक्षण के दौरान एक लाख रुपए की राशि पाए जाने पर उसे जप्त कर संबंधित को साक्ष्य प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि प्रकरण का विधिवत निराकरण संभव हो सकें। आयोग के पोर्टल पर ऑनलाइन एंट्री भी कर दी गई है।
0 टिप्पणियाँ