पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा थाना को0 हाटा पर नवनिर्मित महिला हेल्पडेस्क का किया गया उद्घाटन-

कुशीनगर 
 पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल द्वारा आज दिनांक 10.11.2023 को प्रभारी निरीक्षक हाटा की उपस्थिति में महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु शासन द्वारा चलाए जा रहे “मिशन शक्ति” अभियान की अंतर्गत थाना कोतवाली हाटा पर जन सहयोग से नवनिर्मित महिला हेल्प डेस्क कक्ष का विधिवत पूजन के उपरांत फीता काटकर उद्घाटन किया गया। महोदय द्वारा थाना क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं को पूर्ण करते हुए कृत संकल्पित होकर कार्य करने व महिला हेल्प डेस्क के उद्देश्यों के दायित्वों का निर्वहन करने हेतु बताया गया।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन सिंह सहित थाने के समस्त अधि0 /कर्मचारीगण सहित क्षेत्र के सम्मानित जनता उपस्थित रही।
कुशीनगर से श्यामबदन की रिपोर्ट




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ