रायसेन केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज रायसेन महामाया चौक रायसेन में आज विशाल आम सभा को संबोधित किया सांची विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर प्रभु राम चौधरी के समर्थन में संबोधित करते हुए कहा कि अब जो भी गरीब का मकान बनेगा पुरुष के नाम नहीं महिलाओं के नाम पर बनेंगे प्रधानमंत्री जी का संदेश है महिला सशक्तिकरण को हम प्राथमिकता देंगे यह सोच भारतीय जनता पार्टी की है
2003 की सरकार ने कर दिया बंटाधार
श्री सिंधिया ने कहा 2003 के पहले जो सरकार थी मध्य प्रदेश में वह सरकार का नाम था बंटाधार, ना सड़क थी ना बिजली थी ना लोगों को पानी मिल रहा था मुझे इन लोगों के साथ रहते 40 साल हो गए उस समय में बच्चा था सभा को संबोधित करने से पहले श्री सिंधिया ने कहा धनतेरस पर मैं सभी रायसेन के भाई, बहनों को शुभकामनाएं देता हूं स्वास्थ्य मंत्री श्री चौधरी ने मध्य प्रदेश में 3:45 करोड़ आयुष्मान कार्ड वितरित किए हैं 5 लाख तक की स्वास्थ्य सेवा निशुल्क मिल गई इसलिए कहते हैं मोदी है तो सब कुछ है मध्य प्रदेश में मेरे प्रभु से अच्छा जनसेवक कोई नहीं है - सिंधिया ने श्री चौधरी के विषय में कहा अगर इनके शरीर के एक-एक बाल रोम रोम में कोई नाम है तो वह केवल रायसेन सांची का नाम है मेरे भाइयों बहनों कई लोग आते हैं राजनीति में कुर्सी और पावर के लिए पर प्रभु राम जी जो डॉक्टर थे मेरे पूज्य पिताजी जब पहले मिले थे तब यह राजनीति में नहीं थे प्रैक्टिसिंग डॉक्टर थे छोटा सा अपना क्लीनिक खोला था मरीज का इलाज करते थे मेरे पूज्य पिताजी ने इनका हाथ पकडा बोले चलो मेरे साथ प्रभु राम यह वह नेताओं में नहीं है जो पैसे के पीछे भागे कुर्सी के पीछे भागे मेरे पिताजी बोले अगर आप जैसे लोग नहीं आओगे प्रदेश को देश को कैसे बदलेंगे कई उदाहरण हैं जनसेवक हैं कोमलता का प्यार का आशीर्वाद का अगर मध्य प्रदेश में है तो मेरे प्रभु श्री चौधरी हैं श्री सिंधिया ने कहा कि मैं बहुत कम लोगों की गारंटी लेता हूं मैं श्री चौधरी की पूरी गारंटी लेता हूं यह पूरी तरह से दूध की तरह साफ हैं मेरे प्रभु से ज्यादा अच्छा जन सेवक नहीं है श्री सिंधिया ने भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर प्रभु राम चौधरी के विषय में कहा कि एक सच्चा जन सेवक आप सभी का प्रभु राम चौधरी है मैं कांग्रेस से भाजपा में आया। श्री चौधरी भी मेरे साथ आए हम दोनों ने मिलकर विकास को गती दी कांग्रेस ने कई योजना को बंद कर दिया 51 योजनाओं को कांग्रेस ने बंद किया क्या आप ऐसी कांग्रेस की सरकार आने दोगे जनता ने कहा नहीं
0 टिप्पणियाँ