कलेक्टर की अपील मतदाता स्वतंत्र एवं निर्भीक होकर मतदान करें मतदान केंद्रों पर तमाम प्रबंधों की पूर्ति

एडिटर इन चीफ अभिषेक मालवीय 
विदिशा, दिनांक 16 नवम्बर 2023
 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उमाशंकर भार्गव ने जिले के सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि 17 नवम्बर को जिले में होने वाले विधानसभा आम निर्वाचन के तहत् स्वतंत्र एवं निर्भीक होकर अपने मताधिकार का उपयोग करें। मतदान का समय प्रातः 7 बजे से शाम छह बजे तक का नियत किया गया है। 
 कलेक्टर श्री भार्गव ने हरेक मतदाता से कहा है कि मतदान प्रक्रिया को सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने हेतु तमाम प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। 


चुनावी सूचनाओं के लिए टोल फ्री नम्बर 1950 है, 24 घण्टे उपलब्ध 
विदिशा, दिनांक 16 नवम्बर 2023
उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती शशि मिश्रा ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन के अंतर्गत शिकायतों के निराकरण के लिये प्रभावी व्यवस्था विदिशा जिले की पांचों विधानसभाओं में सुनिश्चित की गई है।
  राज्य स्तर पर संचालित कॉल सेंटर का टोल फ्री नम्बर 1950 पर लगातार 24 घण्टे काम हो रहा है। प्राप्त शिकायतों को नेशनल ग्रेवियेंस सर्विसेज पोर्टल पर भी दर्ज किया जा रहा है। प्रत्येक जिले में कांटेक्ट सेन्टर के माध्यम से प्रतिदिन मॉनीटरिंग की जा रही है।  
 मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय को प्राप्त हो रही शिकायतों को भी डिजिटाइज कर समय-सीमा में उनका निराकरण किया जा रहा है। राजनैतिक दलों द्वारा की जा रही शिकायतों के संधारण हेतु प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की वेबसाइट का अलग से मॉड्यूल तैयार किया गया है। इसके माध्यम से समस्त राजनैतिक दलों द्वारा की गई सभी प्रकार की शिकायतों के निराकरण की स्थिति उनके द्वारा वेबसाइट पर देखी जा सकती है।

श्रमिकों को 17 नवम्बर को सवैतनिक अवकाश 
विदिशा, दिनांक 16 नवम्बर 2023
 लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के प्रावधानानुसार समस्त विधानसभाओं के क्षेत्रों में आने वाले सभी कारोबार, व्यवसाय औद्योगिक उपक्रम या किसी अन्य स्थापना में नियोजित प्रत्येक व्यक्ति को, चाहे वह दैनिक मजदूर या आकस्मिक श्रमिक श्रेणी का ही हो, जो आगामी विधानसभा आम निर्वाचन-2023 में मतदान करने का हकदार है, को मतदान के दिन सवैतनिक अवकाश मंजूर किया जाना आवश्यक है।      
 कामगार किसी ऐसे उद्योग या स्थापना में नियोजित है जो उस विधानसभा क्षेत्र से बाहर है जहाँ आम निर्वाचन हो रहे हैं, उन्हें मतदन के लिए सवैतनिक अवकाश की पात्रता होगी। 17 नवम्बर, 2023 को मतदान दिवस के दिन जिले के समस्त कारखानों के अधिभोगीगणों प्रबंधकों तथा दुकानों, व्यवसायियों, कारोबारियों एवं वाणिज्यिक स्थापनाओं के नियोजक तथा प्रबंधकों को श्रमिकों को सवैतनिक अवकाश प्रदाय करने के निर्देश दिए गये है।
17 नवम्बर को मतदान के लिए सार्वजनिक अवकाश 
विदिशा दिनांक 16 नवम्बर 2023
 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उमाशंकर भार्गव ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन-2023 की घोषण के साथ ही निर्वाचन संबंधि प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। साथ ही आदर्श आचार संहिता भी प्रभावशील हो गई है। निर्वाचन कार्यक्रम अनुसार विधानसभा चुनाव-2023 के तहत 17 नवम्बर को मतदान किया जाएगा। मतदान दिवस पर अधिक से अधिक मतदान के लिए राज्य शासन द्वारा 17 नवम्बर 2023 दिन शुक्रवार को मतदान के लिए सार्वजनिक अवकाश का दिन होगा।
------------------------
 विधानसभा वार कंट्रोल रूम
भुगतान पर मतदान कर्मियों को भोजन के प्रबंध सुनिश्चित 
ग्रामीण क्षेत्रों में स्व सहायता समूहों के माध्यम से
 शहरी क्षेत्रों में निकाय द्वारा 
विदिशा, दिनांक 16 नवम्बर 2023
 विधानसभा निर्वाचन 2023 के मतदान तिथि 17 नवंबर को मतदान कर्मियों के लिए भोजन प्रदाय हेतु जिले में व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है।
  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उमाशंकर भार्गव ने बताया कि निर्वाचन आयोग किस दिशा निर्देश अनुसार मतदान कर्मियों को भोजन की नगद राशि प्रदाय की जाएगी मतदान कर्मियों को भोजन प्राप्ति में कोई तकलीफ ना हो इसके लिए जिले में विशेष पहल की गई है। जिसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में महिला स्व सहायता समूह जो मध्यान भोजन कार्यक्रम का संचालन कर रही हैं । उनके माध्यम से खाना तैयार कराकर संबंधित मतदान केंद्र के मतदान कर्मियों को गर्म व स्वच्छ भोजन सप्लाई कराया जाएगा । 
  इसी प्रकार नगरी क्षेत्र में उपरोक्त कार्य के लिए नगर पालिका अधिकारियों को समुचित जवाबदेही सौंपी गई है।

  कलेक्टर श्री भार्गव ने कहा कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर स्वच्छ पेयजल के प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं।

 निकाय क्षेत्रों में सुगमता से आरो वॉटर वाले कैंपर रखवाने के लिए नगर पालिका अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वच्छ पेयजल की प्राप्ति सुगमता से हो सके के लिए जनपद पंचायत सीईओ को निर्देशित किया गया है।

 कलेक्टर श्री भार्गव ने जिले में ग्रामीण क्षेत्रों के मतदान केंद्रों की समुचित प्रबंधन की जवाबदेही संबंधित जनपद पंचायत के सीईओ को और शहरी क्षेत्र में संबंधित नगर पालिका अधिकारी को सौंपी है।

 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उमाशंकर भार्गव ने मतदान प्रक्रिया को संपन्न करने वाले सभी मतदान कर्मियों और सेक्टर ऑफीसरों के साथ-साथ सुरक्षा के दायित्वों का निर्वाहन करने वालों तथा वाहन चालकों व उनके सहयोगियों को भी सख्त हिदायत दी है कि मतदान सामग्री प्राप्ति के उपरांत सीधे मतदान केंद्र पहुंचेंगे भोजन व अन्य किसी भी कार्य के लिए कहीं रुकेंगे नहीं और ना ही अपने किसी परिवारजनों के यहां भोजन करने नहीं जाएंगे सभी मतदान कर्मियों व सुरक्षाकर्मियों के लिए भोजन के प्रबंध जिला प्रशासन के माध्यम से मतदान केंद्र पर ही कराया जाना सुनिश्चित किए गए हैं।
=================

जिले की पांचो विधानसभाओं के 1338 मतदान केन्द्रो 1094901 मतदाता मतदान करेंगे। 
मतदान की तिथि 17 नवम्बर, समय प्रातः सात बजे से सांय छह बजे तक 
विदिशा, दिनांक 16 नवम्बर 2023
 विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत विदिशा जिले की पांचो विधानसभाओं के कुल 1338 मतदान केन्द्रो पर 1094901 मतदाता 17 नवम्बर को मतदान करेंगे। मतदान का समय प्रातः सात बजे से सायं छह बजे तक का नियत किया गया है। 
 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उमाशंकर भार्गव ने तीस अक्टूबर 2023 की स्थिति में मतदाताओं की अद्यतन संख्यात्मक जानकारी देते हुए बताया कि जिले के कुल 1094901 मतदाताओं में पुरूष, 570809 महिला मतदाताओं की संख्या 524046 तथा अन्य 28 शामिल है। मतदाता सूची के अपडेशन कार्य की जांच परख के दौरान अर्थात फार्म 6, 7 एवं 8 की जानकारियां पोर्टल पर दर्ज होने के उपरंात जिले के कुल मतदाताओं में 2117 का अंतर आया है जिसमें पुरूष 1074, महिला 1042 तथा अन्य एक शामिल है।
 विधानसभावार मतदान केन्द्रो व मतदाताओं की जानकारी इस प्रकार से है विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 144 विदिशा के कुल 275 मतदान केन्द्रो पर 225943 मतदाता मतदान करेंगे। जिसमें पुरूष 115936, महिला 109998 व अन्य 9 शामिल है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 145 बासौदा के 261 मतदान केन्द्रो पर 212250 मतदाता मतदान करेंगे जिसमें पुरूष 110726, महिला 101518 व अन्य छह शामिल है। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 146 कुरवाई (अजा) के 261 मतदान केन्द्रो पर 234463 मतदाता मतदान करेंगे उनमें पुरूष 122473, महिला 111990 शामिल है। 
 विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 147 सिरोंज के 254 मतदान केन्द्रो पर 221737 मतदाता मतदान करेंगे जिसमें पुरूष 116806 व महिला मतदाताओं की संख्या 104920 और अन्य 11 शामिल है तथा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 148 शमशाबाद के 252 मतदान केन्द्रो पर कुल 200508 मतदाता मतदान करेंगे जिसमें पुरूष 104868, महिला मतदाताओं की संख्या 95638 और अन्य दो शामिल है। 
----------------------------
जिले की पांचों विधानसभाओं में 62 पिंक बूथ तथा 5 पीडब्ल्यूडी और पांच यूथ पोलिंग बूथ बनाए गए
विदिशा, दिनांक 16 नवम्बर 2023
     विधानसभा निर्वाचन-2023 अंतर्गत विदिशा जिले की पांचो विधानसभाओं क्रमशः विदिशा, बासौदा कुरवाई, सिरोंज और शमशाबाद में कुल 1338 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 
     कलेक्टर श्री उमाशंकर भार्गव ने बताया कि जिले की पांचो विधानसभाओं में पीडब्ल्यूडी पोलिंग बूथ, पिंक पोलिंग बूथ और यूथ पोलिंग बूथ भी बनाए गए हैं। पीडब्ल्यूडी पोलिंग बूथ पर दिव्यांगजनों के द्वारा, पिंक पोलिंग बूथ पर महिलाओं के द्वारा तथा यूथ पोलिंग बूथ पर युवा मतदान कर्मियों के द्वारा मतदान प्रक्रिया के कार्यों का संपादन किया जाएगा।
    कलेक्टर श्री भार्गव ने बताया कि जिले की पांचो विधानसभाओं में कुल 62 पिंक बूथ बनाए गए हैं। जिनमें विधानसभा क्रमशः विदिशा में 25, बासौदा में 15, कुरवाई में पांच, सिरोंज में 15 और शमशाबाद में दो पिंक पोलिंग बूथ शामिल हैं। इसी प्रकार पांचो विधानसभाओं में क्रमशः एक-एक कुल पांच दिव्यांगजन पोलिंग बूथ बनाए गए हैं तथा पांचो विधानसभाओं में क्रमशः एक-एक कुल पांच यूथ पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। 
------

मतदान केन्द्र की 100 मीटर की परिधि में मोबाइल का उपयोग प्रतिबंधित
             विदिशा, दिनांक 16 नवम्बर 2023
 निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान दिवस पर मतदान केन्द्र की सौ मीटर की परिधि में कोई भी व्यक्ति मोबाइल या कार्डलेस फोन का इस्तेमाल नहीं कर सकेगा तथा अभ्यर्थी मतदान केन्द्र से दो सौ मीटर की परिधि के अन्दर कोई भी बूथ नहीं बना सकेंगे।
 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उमाशंकर भार्गव ने बताया कि 17 नवम्बर को निर्वाचन सम्पन्न होने तक मतदान केन्द्र की सौ मीटर की परिधि के अंतर्गत कोई भी व्यक्ति मोबाइल, कार्डलेस फोन का उपयोग नहीं करेगा। यह प्रतिबंध पीठासीन अधिकारी एवं निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक, सुरक्षा में लगे अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकरी पर लागू नहीं होगा लेकिन इन अधिकारियों को भी अपना मोबाइल साइलेंट मोड में रखना होगा।
 मतदाताओं को अशासकीय मतदाता पहचान पर्ची जारी हेतु मतदान केन्द्रों की परिधि के दो सौ मीटर के अंदर कोई बूथ स्थापित नहीं किया जाएगा। एक ही परिसर में एक से अधिक मतदान केन्द्र होने पर भी ऐसे परिसरों से दो सौ मीटर की दूरी पर ऐसे मतदान केन्द्रों के लिए एक उम्मीदवार का एक ही बूथ बनाया जाएगा। ऐसे बूथ पर केवल एक मेज एवं दो कुर्सियां दी जाएगी और उसके साथ एक छत्री या त्रिपाल का टुकडा ही लगाया जा सकेगा, जिससे उन कुर्सियों पर बैठने वाले व्यक्ति धूप, वर्षा से अपनी रक्षा कर सकेंगे। ऐसे बूथ के साथ कन्नात नहीं लगाई जाएगी। ऐसे बूथ निर्वाचकों को केवल गैर सरकारी पहचान पर्चियां जारी करने के एक मात्र प्रयोजन के लिए इस्तेमाल किए जाएंगे। यह गैर सरकारी पहचान पर्चियां आयोग के अनुदेशानुसार ही मुद्रित की जाएगी, जिन पर अभ्यर्थी का नाम या प्रतीक अथवा राजनीतिक दल का नाम नहीं होना चाहिए।
 कलेक्टर श्री भार्गव ने बताया कि किसी भी स्थिति में ऐसे बूथों के पास भीड़ को इकट्ठा होने की अनुमति नहीं दी जाएगी और ना ही मतदान केन्द्र पर ऐसे व्यक्ति को आने की अनुमति दी जाएगी, जो पहले ही मतदान कर चुका हो। यह बात उसकी बांयी तर्जनी पर लगी अमिट स्याही से प्रमाणित हो जाएगी। बूथों पर बैठे हुए व्यक्ति मतदान केन्द्र पर जाने वाले मतदाताओं के रास्ते में किसी भी तरह की रूकावट नहीं डालेगा अथवा दूसरे उम्मीदवार के बूथो पर जाने से उन्हें नहीं रोकेगे या मतदाताओं को स्वंय उनकी इच्छानुसार मताधिकार का प्रयोग करने में किसी भी प्रकार की रूकावट नहीं डालंेंगे। मतदान के दिन मतदान केन्द्र, अभ्यर्थी के बूथ पर बैठने वाले मतदान एजेंन्ट, कार्यकर्ता के लिए यह आवश्यक होगा कि वह उसी मतदान केन्द्र का वोटर हो और उसके पास साथ में फोटो परिचय पत्र अथवा शासन द्वारा जारी किया गया ऐसा पहचान पत्र हो जिस पर उसका फोटो लगा हो। मतदान ऐजेन्ट किसी भी स्थिति में मतदान के दिन मतदान केन्द्र से संबंधित मतदाता सूची मतदान समाप्ति से पूर्व अपने साथ मतदान केन्द्र से बाहर नहीं ले जा सकेगा। 
--

----------------------------------
12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेजों में से कोई एक दिखाकर भी मतदाता कर सकेंगे मतदान
विदिशा, दिनांक 16 नवम्बर 2023
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उमाशंकर भार्गव ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी निर्वाचन क्षेत्रों में सभी मतदाताओंको, जिन्हें फोटो पहचानपत्र जारी किया गया है, उन्हें मतदान से पहले मतदान केंद्र पर अपनी पहचान के लिए फोटो पहचान पत्र (ईपिक) प्रस्तुत करना होगा।
  ऐसे मतदाता जिनके नाम मतदाता सूची में शामिल है, लेकिन उनके पास इपिक कार्ड नहीं है। वे मतदाता जो फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत करने में सक्षम नहीं हैं। उन्हें अपनी पहचान स्थापित करने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त पहचान दस्तावेजों में से कोई एक दिखाना होगा।
 मतदान ईपिक नहीं होने पर इन 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त पहचान दस्तावेजों में आधारकार्ड, मनरेगाजॉबकार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैनकार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटो सहित पेंशन दस्तावेज, केंद्र, राज्य सरकार, पीएसयू, सार्वजनिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, बैंक, डाकघर द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक, राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर के तहत आरजीआई द्वारा जारी स्मार्टकार्ड, श्रम मंत्रालय की योजना के तहत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, सांसदों, विधायकों, एमएलसी को जारी किए गए आधिकारिक पहचान पत्र और भारत सरकार के सामाजिक न्याय मंत्रालय द्वारा दिव्यांगजनों को जारी यूनिक डिस एबिलिटी आईडी में से कोई एक दस्तावेज दिखाकर मतदान कर सकेंगे। अप्रवासी भारतीय मतदाताओं (एनआरआई) को केवलपहचान के लिए अपना मूल पासपोर्ट दिखाना होगा। ईपिक में किसी मतदाता के फोटोग्राफ आदि का मिलान न हो पाने से मतदाता की पहचान करना संभव नहीं ंहै, तो उस मतदाता को इन 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज दिखाना होगा। 
----------------------------------

----------------------
मतदान केन्द्रो पर पहुंचे मतदानकर्मी 
विदिशा, दिनांक 16 नवम्बर 2023
 विदिशा जिले की पांचो विधानसभाओं के सभी 1338 मतदान केन्द्रो पर 17 नवम्बर को मतदान प्रक्रिया सम्पन्न कराने हेतु नियुक्त मतदानकर्मियों को गुरूवार को निर्वाचन सामग्री का वितरण कार्य किया गया है। सभी मतदानकर्मी नियत मतदान केन्द्रो पर पहुंचने की ओके रिपोर्ट सेक्टर आफीसरों के माध्यम से संबंधित विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग आफीसरों को उपलब्ध करा रहे है। 
 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उमाशंकर भार्गव ने जाफरखेडी स्थित शासकीय आदर्श महाविद्यालय में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 144 विदिशा तथा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 148 शमशाबाद के मतदानकर्मियों को निर्वाचन सामग्री का वितरण के कार्यो का जायजा लिया है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार शुक्ला, अपर कलेक्टर श्री अनिल कुमार डामोर साथ मौजूद रहें।
 शेष विधानसभाओं के लिए निर्वाचन सामग्री का वितरण कार्य संबंधित मतदानकर्मियों को पूर्व चिन्हित नियत स्थलों पर किया गया है तदानुसार बासौदा विधानसभा के मतदानकर्मियों को एसजीएस कॉलेज परिसर से, कुरवाई विधानसभा क्षेत्र के मतदानकर्मियों को शासकीय महाविद्यालय कुरवाई से तथा सिरोंज विधानसभा क्षेत्र के मतदानकर्मियों को शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज लटेरी रोड सिरेांज से वितरित किया गया है। 

----------------------------------

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ