कांग्रेस पर लगाया परिवार वाद का आरोप,कहा बेटे-बेटियों कि राजनीति करती है कांग्रेस

दतिया में ऐतिहासिक सभा मे गूंजा विजयी उद्घोष
कांग्रेस के हाथ प्रदेश का भविष्य सुरक्षित नही:अमित शाह
गृह मंत्री ने कहा-कांग्रेस ने कभी प्रदेश का भला नही किया
आपका एक वोट देश व प्रदेश का भविष्य तय करेगा
 हम दतिया कि तीनों सीटे जीतेंगे:डॉ नरोत्तम मिश्रा
दतिया।देश के गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को दतिया में एक विशाल सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के हाथों न देश का भविष्य सुरक्षित है न प्रदेश का।कांग्रेस ने सालों साल देश व प्रदेश में शासन किया लेकिन उसने बर्बाद करने के अलावा कोई काम नही किया। देश के गृह मंत्री ने डॉ नरोत्तम मिश्रा को जिताने कि अपील करते हुए कहा कि दतिया वालो हमने आपको एक अनुभवी नेतृत्व दिया है इस बार आपको उनको इतने प्रचण्ड मतों से जिताना है कि इस बार तो कांग्रेस को प्रत्याशी बदलना पड़ा अगली बार कांग्रेस को यहां प्रत्याशी ही नही मिले।
सोमवार को अमित शाह 
साक्षी बने दतिया कि एक ऐतिहासिक विशाल सभा के। दतिया के इतिहास में इतनी विशाल सभा नही देखी गयी। सभा मे जनसैलाब उमड़ पड़ा। किला चौक क्षेत्र में पैर रखने तक की जगह नही थी। अनुमान है कि सभा मे एक लाख से ज्यादा लोग जुटे।
अमित शाह के मंच पर पहुँचते ही जनसमूह ने दोनों हाथ उठा कर विजयी उद्घोष किया।
अमित शाह जी भी लोगो को इतने उत्साह में देख कर रोमांचित दिखे।
सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आप अच्छे से समझ ले कांग्रेस के हाथों देश व प्रदेश दोनों का भविष्य सुरक्षित नही है। कांग्रेस ने आज तक मध्य्प्रदेश का भला नही किया। 10 साल तक इन्ही बंटाढार दिग्विजय सिंह का शासन था। 10 सालों में इन्होंने प्रदेश को बर्बाद रख दिया। दतिया,भिंड ,मुरैना में डकैत का राज था। शाम होते ही को कोई बाहर निकलने तक कि हिम्मत नही करता था।डर इतना था कि माँ पीताम्बरा के दर्शन करने आने में भी लोग डरते थे। आज दतिया विकसित जिला बन गया है। मेडिकल कॉलेज, लॉ कॉलेज,कृषि कालेज इन सबका सेंटर बन गया है।
हमने 18 साल में दतिया ही नही बदला पूरा प्रदेश बदल डाला। दिग्विजय शासन काल मे प्रदेश के बजट केवल 23 हज़ार करोड़ था। आज यह13 लाख 14 हज़ार करोड़ है। तब एससी, एसटी व ओबीसी के लिए 1000 हज़ार करोड़ का बजट ही रखा जाता था । आज यह65 हज़ार करोड़ तक पहुच गया है।
तब मेडिकल की मात्र 620 सीटें थी जो आज बढ़कर4 हज़ार हो गयी है।
श्री शाह ने कहा कि पहले प्रदेश इतना अशांत था कि माँ पीताम्बरा,बाबा महाकाल,महेश्वर धाम सहित अन्य धार्मिक स्थलों में प्रतिवर्ष 64 लाख ही लोग आते थे आज यह बढ़कर9 करोड़ हो गए है।यह सब क्यों हूं क्योंकि भाजपा विकास की राजनीति करती है।
कांग्रेस ने प्रदेश को 10 सालों के शासन काल में कुछ नही दिया
गृह मंत्री श्री शाह ने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी प्रदेश का भला नही किया। यह में ऐसे ही नही कह रहा हूँ। मेरे पास आंकड़े है। 10 साल केंद्र में सोनिया गांधी-मनमोहन सिंह कि सरकार रही। इन 10 सालों में इन्होंने मध्य्प्रदेश को दिए केवल2 लाख करोड़ और मोदी जी ने 2014 से 2023 तक प्रदेश को दिए है 6 लाख 35 हज़ार करोड़ रुपए। इसके अलावा मोदी सरकार ने एक्सप्रेस वे,मेट्रो स्टेशन,एयरपोर्ट पर खर्च किये 5 लाख करोड़ रुपए। इसके अलावा प्रदेश के 5 करोड़ लोगों को मुफ्त खाद्यान,किसान सम्मान, गरीबो को आवास भी दिए। 
यह तो मैने बता दिया कि सोनिया जी व मनमोहन सरकार ने मध्यप्रदेध के लिए कुछ नही किया यह भी बता दू की बंटाढार दिग्विजय सिंह व करप्शन नाथ ने भी प्रदेश के लिए कुछ नही किया। करप्शन नाथ ने 15 महीने यहां सरकार चलाई इतने में ही 51 जन कल्याणकारी योजनाएं बंद कर दी थी। श्री शाह ने चेताते हुए कहा कि दतिया वालो यह कांग्रेसी फिर आ गए तो सबसे पहले लाडली बहना सहित अन्य योजनाएं बंद कर देंगी।
 भारतीय संस्कृति का सम्मान नही करती कांग्रेस
श्री शाह ने कांग्रेस पर भारतीय संस्कृति का सम्मान नही करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने कहा कि मोदी जी ने भारतीय संस्कृति को सम्मान देने का काम किया है।अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा है।बद्रीनाथ ,केदारनाथ,सोमनाथ भी भव्यता ले रहे है। इसके साथ उन्होंने कहा कि यदि आपको अयोध्या दर्शन करने जाना है । तो अभी आपका किराया लगेगा ।लेकिन अगर प्रदेश में भाजपा की सरकार आ गई तो सरकार सबको अयोध्या फ्री में दर्शन करने भेजेगी।
बेटे बेटियों कि राजनीति करती है कांग्रेस
श्री शाह ने कहा कि कांग्रेस एक परिवार वादी पार्टी है। यहां दिग्विजय सिंह अपने बेटे जय वर्धन सिंह को सेट करने में जुटे है कमलनाथ जी अपने बेटे नकुलनाथ को सेट करने कि चिंता में रहते है।सोनिया गांधी अपने राहुल गांधी को सेट करने मे लगी रहती है। केवल मोदी जी है जो दतिया के बेटे कि चिंता करते है। देश और समाज को समृद्ध करने में जुटे रहते है। यह रखना कांग्रेस की सरकार बनी तो यह अपने बेटे बेटियों को समृद्ध करँगे और भाजपा की सरकार बनी तो वह गाँव,गरीब को समृद्ध करने का काम करेगी।
बॉक्स
इतने रिकार्ड मतों से जिताए की अगली बार कांग्रेस को प्रत्याशी नही मिले
अमित शाह ने कहा कि दतिया वासियों हमने आपको डॉ नरोत्तम मिश्रा के रूप में अनुभवी नेतृत्व दिया है। इन्होंने कई विभाग संभाल कर अपनी योग्यता दिखाई है। इस बार आप इन्हें इतने रिकार्ड मतों से जिताए कि इस बार तो कांग्रेस को यहां अपना प्रत्याशी बदलना पड़ा लेकिन अगली बार उसे प्रत्याशी ही नही मिले।
क्राइम ब्यूरो चीफ चंचल तिवारी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ