शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया जारीसायं पांच बजे तक साढे पिचहत्तर प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ

मतदान करने की बारी का इंतजार कर रहे पंक्ति मंे लगकर मतदाता 
टोकन प्रदाय किए गए
युवा व वृद्वजनों में मतदान के प्रति उत्साह चहुंओर परलिक्षित हुआ
एडिटर इन चीफ अभिषेक मालवीय 
             विदिशा, दिनांक 17 नवम्बर 2023
 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उमाशंकर भार्गव ने बताया कि विदिशा जिले की पंाचो विधानसभाओं में सम्पूर्ण मतदान प्रक्रिया को सम्पन्न कराने हेतु तमाम प्रबंध सुनिश्चित किए गए थे। मतदान तिथि 17 नवम्बर की सायं पांच बजे तक 75.55 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया है। गौरतलब हो कि मतदान का समय सायं छह बजे तक नियत है। अधिकांश मतदान केन्द्रो पर मतदाताओं को कतार पंक्ति में होने पर उन्हें टोकन प्रदाय किए गए है ताकि कोई भी मतदाता समय अवधि के बावजूद मतदान करने से वंचित ना रहें। 
 कलेक्टर श्री भार्गव ने बताया कि जिले के 772 मतदान केन्द्रो पर बेवकास्टिंग के माध्यम से सीधी नजर रखी गई थी इसके लिए पृथक से कंट्रोल रूम में सम्पूर्ण मतदान अवधि तक देखा गया है जबकि अन्य मतदान केन्द्रांे में लगाए गए सीसी कैमरे से भी सीधी नजर रखी गई है। 
 कलेक्टर श्री भार्गव ने बताया कि सायं पांच बजे तक जिले की पांचो विधानसभाआंे में सम्पन्न हुए मतदान का प्रतिशत तदानुसार विदिशा विधानसभा क्षेत्र में 72.65 प्रतिशत, इसी प्रकार बासौदा में 78.08 प्रतिशत, कुरवाई में 74.6 प्रतिशत, सिरोंज में 75.81 प्रतिशत जबकि शमशाबाद विधानसभा क्षेत्र में सायं पांच बजे तक 76.97 प्रतिशत मतदाताओं के द्वारा मतदान किया जा चुका है।  
निर्वाचन सामग्री जमा होने लगी
 जिले की पांचो विधानसभाओं में शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया सम्पन्न कराने के उपरांत मतदान दलों के अधिकारी समुचित निर्वाचन सामग्री सहित निर्धारित वाहनो में बैठकर सामग्री जमा कराने हेतु शासकीय आदर्श महाविद्यालय जाफरखेडी की ओर रवाना होने लगे है गौरतलब हो कि पांचो विधानसभाओं के मतदान केन्द्रो पर उपयोग में लाई गई ईव्हीएम मशीने जाफरखेडी के शासकीय आदर्श महाविद्यालय में बनाए गए स्ट्रांगरूमो के कक्षो में जमा हांेगी। ज्ञातव्य हो कि पांचो विधानसभाओं का मतगणना कार्य भी तीन दिसम्बर को शासकीय आदर्श महाविद्यालय जाफरखेडी के नियत विधानसभावार कक्षो में सम्पन्न होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ