विदिशा, दिनांक 17 नवम्बर 2023
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उमाशंकर भार्गव ने विदिशा जिले की पांचो विधानसभाओं के 1338 मतदान केन्द्रो पर सम्पूर्ण मतदान प्रक्रिया सुव्यवस्थित निर्विघ्न रूप से सम्पन्न हो और हरेक मतदाता निर्भीक होकर मतदान करें के तमाम प्रबंध सुनिश्चित किए गए थे।
कलेक्टर श्री भार्गव ने हरेक विधानसभा के लिए पृथक-पृथक अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए थे। उन्होंने स्वंय विदिशा एवं शमशाबाद विधानसभा क्षेत्र के अनेक मतदान केन्द्र खासकर संवेदनशील व अतिसंवेदनशील की श्रेणी में शामिल थे उन मतदान केन्द्रो का भ्रमण कर जायजा लिया है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार शुक्ला भी साथ मौजूद रहें। अपर कलेक्टर श्री अनिल कुमार डामोर ने सिरोंज विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ मतदान केन्द्रो का तथा जिला पंचायत सीईओ डॉ योगेश भरसट ने बासौदा एवं कुरवाई विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्रो का सघन भ्रमण कर जायजा लिया है।
0 टिप्पणियाँ