समाज को अशिक्षित रखने का पाप किया है कांग्रेस ने:एस पी सिंह बघेल
केंद्रीय मंत्री ने डॉ नरोत्तम मिश्रा के समर्थन में पाल बघेल समाज को किया संबोधित
कहा-कांग्रेस भ्रम फैलाती है,लेकिन आप मत बहकना
दतिया वालो आप का वोट कीमती है आप विधायक नही सीधे मंत्री चुनोगे, उससे आगे भी बात जा सकती है
दतिया। केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने आज कांग्रेस पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने पाल-बघेल समाज का जितना नुकसान किया आज तक किसी ने नही किया है। उसने 70 सालों तक समाज को अशिक्षित रखने का पाप किया है। कांग्रेस आप को।कितना भी भ्रम में डाले लेकिन आपको उसका साथ नही देना है। समाज का भला भाजपा ने ही किया है हमे उसका ही साथ देना है। श्री बघेल भाजपा प्रत्याशी व गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा के समर्थन में आयोजित पाल-बघेल समाज सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर डॉ मिश्रा भी उपस्थित थे। संम्मेलन में हज़ारों कि संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया।
दतिया भाजपा कार्यालय के मैदान में आयोजित इस सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री श्री बघेल ने कहा कि आजादी के बाद से ही कांग्रेस ने हमे दोयम दर्जे का समझा। पाल व बघेल समाज देश के ग्रामीण क्षेत्रो में रहता है। कांग्रेस के बड़े लीडर चाहे वह महात्मा गांधी हो,जवाहर लाल नेहरू हो,अबुल कलाम आजाद हो या कोई और सबने विदेश में शिक्षा ग्रहण की थी। आजादी के बाद उन्हें इसी तरह के शिक्षा पूरे देश मे लागू करनी थी। लेकिन इन कांग्रेस नेताओं ने समान शिक्षा लागू नहीं कि। शहरों में प्राइवेट स्कूलों में अलग शिक्षा व गाँवो में सरकारी स्कूलों में अलग तरह कि शिक्षा। यही कारण रहा कि शहरों के लोग तो कलेक्टर,एसपी,अधिकारी बनते रहे लेकिन हमारा समाज निम्न स्तर कि शिक्षा के कारण कभी उस ऊँचाई तक पहुँच ही नही सका। कांग्रेस ने हमारी पीढ़ी की पीढ़ी बर्बाद कर दी।उसके बाद भी अगर हम उसका साथ दे तो इससे बड़ी गलती औऱ कोई हो ही नही सकती है।
श्री बघेल ने कहा कि हमारे समाज का इतिहास बहुत ही गौरव करने वाला है। लेकिन कांग्रेस ने उसे कभी पढ़ाया ही नही।12 हज़ार से ज्यादा मंदिरों का जीणोद्धार करने वाली माता अहिल्या बाई को अगर आज वह शीर्ष सम्मान नही मिल सका तो उसके पीछे भी कांग्रेस ही है।उसने शिक्षा कि किताबो में उसका ऐसा जिक्र ही नही किया। अपनी वीरता के दम पर राजा बनने वाला भी हमारा समाज ही है। सूबेदार होलकर ऐसे ही वीर राजा थे।
आजादी से पहले समाज कि एक अलग ही पहचान थी लेकिन आजादी के बाद कांग्रेस ने समाज की इस पहचान को मिटा दिया। हमे अशिक्षित कर समाज को अंतिम छोर में धकेल दिया। यही आपके मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार प्राइवेट स्कूलों में तो कक्षा 1 से अंग्रेजी पढ़ाती थी और सरकारी स्कूलों में 6 कक्षा में ए बी सी डी पढ़ाना शुरू किया जाता था।ऐसे हमारा समाज पीछे होता गया। आप याद रखना सत्ता से भी जरूरी शिक्षा है । सत्ता कई ताले खोल सकती है लेकिन शिक्षा जंग लगे ताले भी खोल देती है।
श्री बघेल ने कहा कि समाज को कांग्रेस ने शिक्षा से दूर करने का जो पाप किया है उसे उसकी सजा देनी है।भाजपा को वोट देना है। कांग्रेस को हराना है।
विधायक नही मंत्री चुनेगा आपका वोट
श्री बघेल ने कहा कि दतिया के लोगो आप का वोट ज्यादा कीमती है क्योंकि आप का वोट विद्यायक नही सीधे मंत्री को चुनेगा।डॉ नरोत्तम मिश्रा जी पिछली सरकार में ही गृह मंत्री थे आप उन्हें जिता कर भेजोगे तो सोचो वह आगे क्या बनेगें। इशारों को समझ जाओ,संभावनाएं अपार है। इससे आगे में नही कहूंगा। ज्यादा कहूंगा तो कई नेता नाराज़ हो जाएंगे।में किसी को नाराज़ नही करना चाहता। लेकिन मेरी बात आप समझ गए होंगे ,मुझे उम्मीद है।
क्राइम ब्यूरो चीफ चंचल तिवारी
0 टिप्पणियाँ