बैरसिया सिविल अस्पताल में 15 से 20 साल से एक ही स्थान पर पदस्थ डॉक्टर विभा जैन को किसी अन्य जिला में स्थानांतरण करने की माँग को लेकर मुख्य निर्वाचन आयोग से कि शिकायत 

भोपाल दिनांक 09/11/23 को एक कांग्रेस कार्यकर्ताओ का एक प्रति निधि मंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी आयोग महोदय से सौजन्य भेंट कर बैरसिया सिविल अस्पताल में पदस्थ डाॅक्टर विभा जैन 15 से 20 साल का कार्यकाल पूर्ण कर चुकी हैं ! जिसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी आयोग महोदय को डाॅ विभा जैन जी को किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरण कराने की मांग को लेकर एक शिकायत आवेदन दिया है!समाज सेवी मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के पूर्व प्रदेश संयोजक शिव प्रसाद अहिरवार ने एक प्रेस नोट जारी कर बताया है कि आज दिनांक तक किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरण नहीं होना कहीं ना कहीं राजधानी भोपाल में बैठे स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों की बड़ी लापरवाही एवं कार्यशैली को भी दर्शाता है जो उचित नहीं ठहराया जा सकता है ! कांग्रेस नेता शिवप्रसाद अहिरवार ने कहा है की मध्यप्रदेश राज्य में चुनावी बिगुल बज चुका है और आदर्श आचार संहिता भी लागू की जा चुकी हैं ऐसे में 3 से चार साल से एक ही स्थान पर पदस्थ सभी विभागों में अधिकारीयो व कर्मचारियों का स्थानांतरण किया जा चुका है परंतु भोपाल जिला के बैरसिया सिविल अस्पताल में पदस्थ डाॅक्टर विभा जैन का आज दिनांक तक स्थानांतरण नहीं किया गया है ! कांग्रेस नेता शिवप्रसाद अहिरवार ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी आयोग महोदय से मांग करते हुयें कहा है की शिकायत आवेदन पत्र को संज्ञान में लेते हुये विधिवत नियमानुसार कार्यवाही कर विभा जैन का किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरण किया जाये जिससे होने जा रहे विधानसभा चुनाव निष्पक्ष संपन्न हो सके  
रितेंद्र अहिरवार की यह खास रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ