देवरी 26 नवंबर-उल्लेखनीय है कि प्रांजल नाथ पिता देवेंद्र नाथ निवासी शांति चौक देवरी जो की 18/ 10/ 2023 से लापता है
देवरी रायसेन- उनके दादाजी सेवानिवृत शिक्षक बाला प्रसाद ननजी नाथ के आग्रह पर नगर के प्रबुद्ध जन श्री राम जानकी मंदिर प्रांगण में एकत्रित हुए नाथ परिवार के सदस्यों ने लापता प्रांजल के संदर्भ उपस्थित जनों को सभी जानकारी बताई जिसमें परिवार ने स्थानी पुलिस की निष्क्रियता वरिष्ठ अधिकारियों की उदासीनता को नगर के लोगों को बताया
उपस्थित गणमान्य नागरिकों, नगर परिषद के अध्यक्ष, नगर परिषद के पार्षद, समितियां के पदाधिकारी, व्यापारी संघ के अध्यक्ष, मानस जागृति मंडल के सदस्य एवं युवाओं ने इस बैठक में सर्वसम्मति से लापता प्रांजल नाथ की जानकारी हेतु प्रस्तावों को पारित किया
चरणबद्ध आंदोलन के साथ महामहिम राज्यपाल के नाम से ज्ञापन तहसीलदार महोदय के माध्यम से दिया जाएगा। अन्य प्रस्तावों में एक दिन देवरी का मार्केट बंद रखना। क्रमिक भूख हड़ताल देवरी के संगठनों द्वारा रखी जाएगी। प्रांजल नाथ के माता-पिता द्वारा आमरण अनशन करना आंदोलन के प्रारंभ में स्थानीय संगठन विद्यालयों एवं नागरिकों द्वारा सामूहिक रैली निकालना जैसे और भी प्रस्ताव हैं
0 टिप्पणियाँ