लहार विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान विधायक डॉं गोबिंद सिंह के परिवार में भाजपाइयों ने लगाई सेंध

क्राइम ब्यूरो चीफ चंचल तिवारी
ब्रेकिंग न्यूज़
 लहार विधायक डॉं गोबिंद सिंह के चचेरे भाई शैलेंद्र सिंह कुशवाह उर्फ टप्पे भाजपा में हुए शामिल

भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरूष रघुनंदन शर्मा जी के माध्यम से  भाजपा प्रदेश कार्यालय भोपाल  में  राजीव चंद्र शेखर जी एवम प्रह्लाद पटेल जी केंद्रीय मंत्री जी के समक्ष  इन लोगों ने भारतीय पार्टी की  प्राथमिक  सदस्यता ग्रहण की
भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते समय लहार विधायक डॉं गोबिंद सिंह के चचेरे भाई शैलेंद्र सिंह कुशवाह उर्फ टप्पे के साथ साथ मनोज कुशवाह पचोखरा तथा अरबिंद कुशवाह बगुलरी  तथा अरूण कुशवाह पचेरा तथा रमेश रावत रावत मुहल्ला लहार  ने भी  ली भाजपा की प्राथमिक सदस्यता

इसके साथ साथ 2022 में जिला पंचायत बार्ड क्र० 11 से  रमेश कुशवाह जिन्होंने जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा था जिनका लहार विधायक डॉ गोबिंद के बीच लेन- देन का अभी  हाल ही में आर्डियो वीडियो वायरल हुआ था उन्हें भी हृदेश शर्मा ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से मिलाकर उन्हें भी भाजपा की प्राथमिकता सदस्यता दिलवाई

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ