रायसेन मप्र विधानसभा निर्वाचन-2023 अंतर्गत जिले की चारों विधानसभाओं में 17 नवम्बर को हुए मतदान की मतगणना 03 दिसम्बर 2023 को रायसेन स्थित शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में की जाएगी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरविंद दुबे की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन-2023 अंतर्गत मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुआ जिसमें मतगणना कार्मिकों को डाक मतपत्रों की गणना के संबंध में प्रशिक्षण देते हुए मतगणना की प्रक्रिया की बिन्दुवार जानकारी दी गई कलेक्टर श्री दुबे ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे मतगणना कार्मिकों से कहा कि वह पूरी लगन और गंभीरता से प्रशिक्षण प्राप्त करें, ताकि डाक मतपत्रों की गणना में किसी प्रकार की कठिनाई ना हो उन्होंने बताया कि मतगणना 03 दिसम्बर को प्रातः 08 बजे से प्रारंभ होगी तथा प्रथम चरण में डाक मतपत्रों की गणना की जाएगी इसके उपरांत ईवीएम मतों की गणना की जाएगी मास्टर ट्रेनर द्वारा ईटीपीबीएस मतों की गणना, डाक मतपत्रों की गणना के प्रत्येक चरण के बारे में विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया साथ ही निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों से भी अवगत कराया गया प्रशिक्षण में अपर कलेक्टर श्री अभिषेक दुबे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अमृता गर्ग, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों सहित संबंधित अधिकारी और मतगणनाकर्मी उपस्थित रहे शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय रायसेन में मतगणना की प्रक्रिया 03 दिसम्बर को प्रातः 08 बजे प्रारंभ होगी। प्रत्येक विधानसभा हेतु दो मतगणना कक्ष बनाए गए हैं विधानसभा क्षेत्र सांची, उदयपुरा, भोजपुर हेतु प्रथम कक्ष में ईवीएम से मतगणना हेतु कुल 07 टेबल एवं पोस्टल बैलेट की गणना हेतु कुल 03 टेबल लगाई गई है और कक्ष क्रमांक-02 में ईवीएम से गणना हेतु कुल 11 टेबल लगाई गई है सिलवानी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रथम मतगणना कक्ष में ईवीएम से गणना हेतु कुल 07 टेबल एवं पोस्टल बैलेट की गणना हेतु कुल 03 टेबल लगाई गई हैं। सिलवानी विधानसभा के कक्ष क्रमांक-02 में ईवीएम से गणना हेतु कुल 07 टेबल लगाई गई हैं मतगणना परिसर एवं कक्ष में मोबाईल ले जाना पूर्णतः प्रतिबंधित है
- देश
- विदेश
- राजस्थान
- _जयपुर-जोधपुर
- _अजमेर-भीलवाड़ा
- _कोटा-उदयपुर
- मध्यप्रदेश
- _भोपाल
- _इंदौर
- _जबलपुर
- _ग्वालियर
- उत्तरप्रदेश
- _लखनऊ
- _अलाहाबाद-गोरखपुर
- _बनारस-अयोध्या
- _आगरा-मथुरा-गज्याबद
- छत्तीसगढ़
- _रायपुर
- _बिलाषपुर
- अन्य राज्ये
- _बिहार-झारखण्ड
- _महाराष्ट्र
- _गुजरात
- _पंजाब
- _हरियाणा
- खेल
- _क्रिकेट
- _फुटबॉल-हॉकी
- _टेनिस-बैडमिंटन
- _अन्य खेल
- मनोरंजन
- _बॉलीवुड
- _हॉलीवुड
- _टीवी गॉशिप
- _मूवी रिव्यु
- धर्म एवं ज्योतिष
- _राशिफल
- _धर्म-कर्म-आश्था
- _वस्तु
- _तीज एवं त्यौहार
- _जीवन मंत्र
- लाइफस्टाइल
- _गैजेट्स
- _युथ करियर
- _हेल्थ
- _पर्यटन
- नारी विशेष
- _खाना खजाना
- _ब्यूटी टिप्स
- _आज की नारी
0 टिप्पणियाँ