कलेक्टर, एसपी सहित अन्य अधिकारियों ने मतदान किया


एडिटर इन चीफ अभिषेक मालवीय 
             विदिशा, दिनांक 17 नवम्बर 2023
 विधानसभा निर्वाचन की मतदान तिथि 17 नवम्बर की प्रातः सात बजे सबसे पहले विदिशा विधानसभा क्षेत्र केएकीकृत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शेरपुरा के मतदान केन्द्र क्रमांक 201 में पहुंचकर सबसे पहले मतदान किया है। इसके पश्चात् पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार शुक्ला ने तत्पश्चात जिला पंचायत सीईओ डॉ योगेश भरसट ने अपनी पत्नी डॉ आशा भरसट के साथ मतदान केन्द्र पर मतदान किया है। 
 पिंक बूथ मतदान केन्द्र क्रमांक 201 व मतदान केन्द्र क्रमांक 202 चहुंओर गुलाबी रंग की छठा बिखेर रहा था यहां सभी महिला मतदानकर्मियों के द्वारा सम्पूर्ण मतदान प्रक्रिया का संपादन निर्विघ्न रूप से सम्पन्न कराया है। हर एक मतदान केन्द्र की तर्ज पर परिसर के दोनो मतदान केन्द्रो पर दिव्यांग व शारीरिक रूप से अशक्त मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर के प्रबंध सुनिश्चित किए गए थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ