जिला पंचायत सीईओ ने मध्यान्ह भोजन चखकर जानी गुणवत्ता छात्र-छात्राओं से भी ली जानकारी

रिपोर्ट ,,,,,, अरूण कुमार शेंडे 
रायसेन सांची विकासखण्ड की ग्राम पंचायत रातातलाई स्थित शासकीय प्राथमिक शाला का जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया उन्होंने प्राथमिक शाला रातातलाई में किचन सेट और मध्यान्ह भोजन वितरण कार्य को देखा जिला पंचायत सीईओ ने मध्यान्ह भोजन चखकर भोजन की गुणवत्ता भी जानी। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं से भी चर्चा करते हुए सप्ताह के अलग-अलग दिवसों में मिलने वाले भोजन के मीनू भोजन की गुणवत्ता नियमित मध्यान्ह भोजन वितरण होने के संबंध में जानकारी ली इस अवसर पर नायब तहसीलदार रायसेन श्रीमती ज्योति पटेल एपीओ श्री प्रवीण त्रिपाठी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ