श्रीमद् भागवत कथा को लेकर गंज बाजार बालाजी धाम से निकली विशाल कलश शोभायात्रा जगह जगह हुआ पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत 

रिपोर्ट ,,,,,, अरुण कुमार शेंडे 
रायसेन शगुन गार्डन में श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन को लेकर प्राचीन गंज बाजार बालाजी धाम मंदिर स्थल से बुधवार को 11:00 बजे विशाल कलश शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में सनातन धर्म प्रेमियों ने भाग लिया शोभायात्रा का गंज बाजार में पूर्व हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष पति राम प्रजापति के समर्थकों ने आतिशबाजी चलाकर जोरदार स्वागत किया वही रामलीला गेट के पास हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष बंटी माहेश्वरी व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया गई सागर भोपाल चौराहे के पास समाज सेवी शंकरलाल चक्रवर्ती मनमोहन रैकवार व कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया कलश शोभायात्रा सागर रोड होते हुए मुखर्जी नगर चोराहा पहुंची जहां फूल वर्षा कर लोगों ने जोरदार स्वागत किया इसके पश्चात मुखर्जी नगर मैन रोड पर भी जगह जगह भव्य स्वागत किया गया शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं अपने सिर पर कलश रखकर शोभायात्रा कि शान बढ़ाते हुए चल रही थी शोभा यात्रा में कथा वाचक आचार्य पंडित सुनील कृष्ण व्यास उज्जैन रथ पर सवार होकर चल रहे थे, कथा प्रतिदिन दोपहर एक बजे से लेकर 4:00 बजे तक की जाएगी शोभा यात्रा में भागवत कथा के आयोजक सोनू माहेश्वरी और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती लक्ष्मी महेश्वरी भागवत जी को अपने सर पर धारण करते हुए चल रहे थे इसके अलावा कलश यात्रा में हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष बंटी माहेश्वरी पूर्व नपा अध्यक्ष जमना सेन पति राम प्रजापति शिवराज सिंह कुशवाह राजू राठोर बबलू ठाकुर दिनेश अग्रवाल सी एल गौर महेंद्र माहेश्वरी नरेंद्र माहेश्वरी वीरेंद्र पटेल संकरलाल चक्रवर्ती विजय राठोर विजय लोहट राधे श्याम सराठे राहुल करण कंछेदी चक्रवर्ती राहुल माहेश्वरी पन्नालाल राठोर सहितअनेक धर्म प्रेमियों ने उत्साह के साथ भाग लिया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ