विकसित भारत संकल्प यात्रा में नागरिकों तक पहुंचकर दिया जा रहा है योजनाओं का लाभ- महामहिम राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल
रायसेन मध्यप्रदेश के महामहिम राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल का दीवानगंज जिला रायसेन पहुंचने पर जिला प्रशासन के अधिकारियों जन प्रतिनिधियों द्वारा गरिमामय स्वागत 16 दिसम्बर से विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रारंभ की गई है ऐसे जरूरतमंद और पात्र नागरिक जो किन्हीं कारणों से शासन की योजनाओं के हितलाभ से शेष रह गए हैं उन तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना और उनके जीवन में खुशहाली लाना विकसित भारत संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य है यात्रा के दौरान आईईसी वैन में लगे एलईडी के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर योजनाओं की जानकारी दी जा रही है तथा हितलाभ भी वितरित किए जा रहे हैं यह विचार महामहिम राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने रायसेन जिले की ग्राम पंचायत दीवानगंज में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में व्यक्त किए कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती जी की पूजन तथा दीप प्रज्जवलन कर किया गया इसके उपरांत राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र और राज्य शासन द्वारा समाज के सभी वर्गो के लिए योजनाएं संचालित की जा रही हैं पहले योजनाओं का लाभ लेने के लिए नागरिकों को कई बार कार्यालयों में जाना पड़ता था लेकिन अब विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से अधिकारी स्वयं नागरिकों के पास पहुंच रहे हैं और नागरिकों से आवेदन प्राप्त कर रहे हैं रायसेन जिले में ही अभी तक 252 ग्राम पंचायतों में यह विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंच गई है तथा अनेक हितग्राहियों को पात्रतानुसार योजनाओं के हितलाभ भी वितरित किए गए हैं
महामहिम राज्यपाल ने कहा कि कई बार दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को योजनाओं की जानकारी नहीं होने के कारण योजनाओं का लाभ नही मिल पाता विकसित भारत संकल्प यात्रा में प्रचार माध्यमों से शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दूर-दराज में पात्र और जरूरतमंद नागरिकों तक पहुंच रही है और योजनाओं के माध्यम से उनके जीवन में खुशहाली और समद्वि लाने के प्रयास किये जा रहें है
महामहिम राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण प्रधानमंत्री आवास आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री उज्ज्वला जैसी अनेक योजनाएं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अभिनव पहल हैं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सुरक्षा बीमा जीवन ज्योति एवं अटल पेंशन योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है
महामहिम राज्यपाल ने कहा कि आज यहां कार्यक्रम में अनेक महिलाओं ने योजनाओं का लाभ मिलने के बाद जीवन में आए बदलावों के बारे में बताया उन्होंने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इस योजना से महिलाओं को बहुत फायदा मिला है पहले माताएं-बहनें चूल्हे पर रसोई बनाती थी जिससे निकलने वाला धुंआ माताओं बहनों के स्वास्थ्य पर बहुत दुष्प्रभाव डालता था प्रधानमंत्री उज्जवला योजना में माताओं-बहनों को निःशुल्क गैस चूल्हा और कनेक्शन उपलब्ध कराया जा रहा है
कलेक्टर श्री अरविंद दुबे ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि जिले में कुल 521 ग्राम पंचायते हैं तथा अभी तक 252 ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन हो गया है शेष ग्राम पंचायतों में भी विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंच रही है उन्होंने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा में सरकार की योजनाओं का समुचित प्रचार-प्रसार किया जा रहा है किन्हीं कारणों से योजनाओं के लाभ से शेष रहे नागरिकों से आवेदन लिए जा रहे हैं तथा पात्रतानुसार हितलाभ वितरण की कार्यवाही की जा रही है
महामहिम राज्यपाल श्री पटेल द्वारा दीवानगंज में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में कृषि विभाग महिला बाल विकास विभाग आयुष विभाग स्वास्थ्य विभाग आधार अपडेशन सहित अन्य विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया गया इस दौरान कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा शिविर में आवेदन प्राप्त होने के उपरांत शीघ्रता से पात्रता नुसार हितलाभ वितरण की कार्यवाही के बारे में बताया गया
भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने की ली गई शपथ कार्यक्रम में महामहिम राज्यपाल श्री पटेल द्वारा उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों नागरिकों को वर्ष 2047 तक भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करने गुलामी की मानसिकता को जड़ से उखाड़ फेकने देश समृद्ध विरासत पर गर्व करने भारत की एकता को सुदृढ़ करने और देश की रक्षा करने वालों का सम्मान करने तथा नागरिक होने का कर्तव्य निभाने की शपथ दिलाई गई
कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री विकास शहवाल जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे
0 टिप्पणियाँ