नगरपालिका परिषद विदिशा में विधायक प्रतिनिधि नियुक्त

नगरपालिका परिषद विदिशा में विधायक प्रतिनिधि नियुक्त
विदिशा। विधायक शशांक श्रीकृष्ण भार्गव ने नगरपालिका विदिशा में श्री विजयकांत रैकवार पुत्र श्री सूरतलाल रैकवार, निवासी बालाजी मंदिर के पास किले अन्दर विदिशा को विधायक प्रतिनिधि के रूप में मनोनीत किया है। विधायक जी के अनुसार श्री विजयकांत रैकवार नगरपालिका परिषद विदिशा में उनके प्रतिनिधि के रूप में नगरपालिका से संबंधित जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए आमजन की समस्याओं का निराकरण करायेगें। विजयकांत ने अपनी नियुक्ति पर कांग्रेस पार्टी जिलाध्यक्ष एवं माननीय विधायक का आभार माना है। प्रतिनिधि नियुक्त होने पर उन्हें बधाई दी गई है। बधाई देने वालों में ऋषिकांत नारले, दिनेश महाराज, रूपेश शिल्पकार, अनिल साहू, नरेन्द्र शर्मा, राजा पठान, बंटी पठान, रवि नामदेव, सलमान खान, फजल शेख, विनोद मालवीय, राजेश रैकवार, राकेश रैकवार, भगवानदास, राजकुमार डिडोत, हरिओम किरार आदि हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ