अमृत महोत्सव पावन पर्व पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने अपने घरों में लगाएं राष्ट्रीय ध्वज - धर्मेंद्र रजक हिलौंधा

सतना।। अखिल भारतीय रजक महासंघ मध्यप्रदेश के प्रदेश मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र रजक हिलौंधा ने आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने अपने घरों में राष्ट्र ध्वज लगायें जाने की समस्त देशवासियों एवं प्रदेशवासियों से अपील किया है। उन्होंने कहा कि 13 से 15 अगस्त के बीच सभी अपने घरों पर तिरंगा अवश्य फहरायें। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज पूरे देश के लिए गर्व का प्रतीक है, तिरंगे के सम्मान में पूरे देश में हर घर तिरंगा लगाने का अभियान भी शासन द्वारा चलाया जा रहा। वहीं इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है। रजक समाज के प्रदेश मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र रजक हिलौंधा ने देशवासियों एवं प्रदेश वासियों सहित जिले वासियों से आग्रह किया है कि हर घर तिरंगा अभियान से जुड़कर अभियान को सफल बनाने में अपनी भागीदारी अवश्य निभायें ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ