रात बारह बजे घर में लगी आग से सारा किसानी का सामान जल कर खाक


सांचेत क़स्बा सांचेत में बलवंत सिंह भदौरिया राजू पटेल के घर पर अचानक रात बारह बजे आग लग गई जिससे घर पर रखा किसानी का सामान जैसे भूषा पाइप डी ऐ पी यूरिया खाद वीज पानी के मोटर कंडे आदि जल कर खाक हो गये है अनुमान लगाया जा रहा है की एक लाख रूपये से भी ऊपर वलवंत सिंह भदौरिया राजू पटेल का नुकसान हो गया है आगी लगने का किसी को कोई पता नहीं आग कैसे लग गई है आग की लपटों ने घरों में रखा भूसा को चपेट में ले लिया। इस घटना में पांच ग्रामीणों का भारी नुकसान हुआ है।सोमवार रात करीब बारह बजे गली में अचानक पड़े भूसे में अचानक आग लग गई। आसपास के रह रहे लोगों के देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें काफी दूर से दिखाई देने लगी इसकी जानकारी लोगों ने गांव में जाकर दी। जानकारी मिलते ही आसपास के लोग पहुंचे और आग बुझाने का प्रयत्न करने लगे बड़ी मसक्कत के बाद आग को काबू में कर पाए। करीब तीन घंटे तक ग्रामीण हैंडपंप से पानी लाकर आग बुझाते रहे। इस घटना में दस ट्राली भूसा भी पूरी तरह जलकर राख हो गया। पेड़ पौधे भी लपटों की चपेट आ गए। घटनास्थल पर जाकर देखा और लोगों के हुए नुकसान का आंकलन कर लिया है इसकी रिपोर्ट नकतरा चौकी को कर दी गई है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ