अनुसूचित जाति पर अत्याचार के मामलों में मध्यप्रदेश नंबर वन - प्रदीप अहिरवार

Editor in Chief Abhishek Malviya 
विदिशा : जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के तत्वावधान में ग्राम ढोलखेड़ी में ब्लॉक विदिशा ग्रामीण का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शामिल होने आए विधायक शशांक श्रीकृष्ण भार्गव एवं अजा विभाग के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार,जिलाध्यक्ष। जगन्नाथ अहिरवार सहित समस्त अतिथियों का अजा विभाग के विदिशा शहर ब्लॉक अध्यक्ष दरयाव सिंह ठेकेदार, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष चेनसिंह अहिरवार, जिला महामंत्री मूलचंद कबीरपंथी ने पुष्प मालाओं से स्वागत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए म.प्र. कांग्रेस अजा विभाग के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने कहा कि मध्यप्रदेश में सरकार और भाजपा नेताओं के संरक्षण में अनुसूचित जाति के लोगों पर लगातार हमले हो रहे हैं। भारत सरकार के आंकड़ों में अनुसूचित जाति पर अत्याचार के मामलों में मध्यप्रदेश नंबर वन पर है। इस सरकार को उखाड़ने की पहली जिम्मेदारी अनुसूचित जाति के भाई-बहनों की है।
विधायक शशांक श्रीकृष्ण भार्गव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने संविधान के माध्यम से अजा के लोगों को समानता पर लाने के लिए कई अधिकार दिए लेकिन भाजपा की सरकारें अजा को प्राप्त अधिकारों में कटौती करती जा रही हैं। आज संविधान खतरे में है अनुसूचित जाति के भाई-बहनों को अपने अधिकारों के लिए संगठित होकर भाजपा सरकार का विरोध करना होगा।
कार्यक्रम को अजा कांग्रेस जिलाध्यक्ष जगन्नाथ अहिरवार, महिला कांग्रेस प्रदेश महामंत्री आशा सिंह राजपूत,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय कटारे,पंचायती राज जिलाध्यक्ष दीवान किरार,जिला महामंत्री गोविंद राजपूत, दीपक कपूर,जवाहर कुशवाह,धनराज दुबे,डॉ संगीता चंद्रवाल,राहुल गुर्जर,दीपक शर्मा,बृजेंद्र वर्मा,मनोज जाटव,प्रकाश सूर्यवंशी,जयराम ठेकेदार, राकेश अहिरवार आदि ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम के अंत में अजा कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों को विधायक भार्गव,प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने नियुक्ति पत्र सौंपे। कार्यक्रम में सुरेंद्र अहिरवार,हेमराज चंद्रवाल,ओमवती अहिरवार, बालाराम अहिरवार,प्रीतम जी,पप्पू अहिरवार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ