लहार क्षेत्र की जनता बदलाव चाहती है लहार की जनता भाजपा को चाहती है लहार के विकास को चाहती है- अम्बरीष शर्मा गुड्डू

आज मछंड मंडल में जनसंपर्क करते हुए ग्राम दरियापुरा महावीरगंज,गांध, उमरेला, मूरतपुरा,देवजु का पूरा,बड़ी मोरखी, अहरोली,विश्वारी, थानूपुरा,लोहचारा,मछंड की जनता को संबोधित करते हुए यह कहा कि अब कुछ दिन ही शेष रह गए हैं हम सब को अपने विचार पर अडिग रह कर लहार विधानसभा क्षेत्र में बदलाव के लिए भारतीय जनता पार्टी को मतदान करना है मैं अकेले कुछ भी नहीं हूं मेरी ताकत आप सब हैं आप सब कुछ दिनों के लिए गुड्डू बन जाइए और 0लहार क्षेत्र के प्रत्येक जनता जनार्दन को आग्रह करिए की लहर के विकास में ,मैं कोई भी कसर नहीं छोडूंगा आप सब मेरी गारंटी ले लीजिए मैं आपकी सेवा में सदैव तत्पर रहूंगा, जिस प्रकार से पिछले 33 सालों में लहार विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न समाज के लोगों को अनेकों प्रकार से डराया धमकाया गया , पर अब और यह आतंक लहार की जनता बर्दाश्त नहीं करने वाली है आप सब का आशीर्वाद जिस प्रकार से मुझे जनसंपर्क में प्राप्त हो रहा है इससे यह साफ साबित होता है कि आप सब भारतीय जनता पार्टी के विकास कार्य योजनाओं को ध्यान में रखकर आने वाली 17 नवंबर को कमल के फूल के सामने वाली बटन को दबाकर रुके हुए विकास को लहार क्षेत्र से जोड़ेंगे। क्राइम ब्यूरो चीफ चंचल तिवारी

एक टिप्पणी भेजें

2 टिप्पणियाँ

इस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.
संघर्ष, जीवटता और जुझारूपन के पर्याय नेताजी आदरणीय श्री अंबरीष शर्मा गुड्डू भैया का एकमात्र लक्ष्य जनसेवा ही है राजनीति तो सिर्फ एक माध्यम है। वर्तमान कांग्रेस विधायक द्वारा विगत कई वर्षों से आमजनों पर जो अत्याचार किये गये षड्यंत्रों के द्वारा अनेकों को जो पीड़ा देने का कार्य किया गया है गुड्डू भैया का उद्देश्य उस अत्याचार से क्षेत्र वासियों को मुक्ति दिलाने का है आमजनों के घावों पर मरहम लगाने का है। किसानों की समस्या दूर करने का है अन्ना गौवंश के प्रबंधन, नलकूपों पर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हेतु ग्राम पंचायत स्तर पर एंबुलेंस की उपलब्धता, सरकारी अस्पतालों में पर्याप्त स्टाफ की व्यवस्था हेतु प्रयास किए जाएंगे। हमारी जीवनरेखा कहीं जाने वाली नदियों से रेत अवैध उत्खनन रोककर पर्यावरण और पारिस्थितिकी संतुलन और संरक्षण पर कार्य किया जायेगा।
छात्रों के लिए इंटरनेट सुविधा से युक्त पुस्तकालय एवं वाचनालय की स्थापना एवं रोजगार हेतु प्रयास करते हुए युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा एवं रोजगार की उपलब्धता सुनिश्चित की जायेगी। भौतिक अवस्थापना जैसे कि सड़क, यातायात और जलनिकासी की समस्या को दूर करनेपर कार्य करते हुए स्वच्छ एवं उन्नतिशील लहार बनाने हेतु गुड्डू भैया प्रतिबध्द हैं।
हम सबका एक ही सपना, स्वस्थ, खुशहाल लहार हो अपना।